Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध देसी शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹93,200 का माल जब्त:



{नांदेड जिल्हा प्रतिनिधी-शेख अनिस}

नांदेड-नांदेड़ जिले में अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ.नीलाभ रोहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तामसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹93,200 का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार,24 जुलाई 2026 को तामसा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तामसा-नांदेड़ रोड स्थित टोल नाका क्षेत्र में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से देसी शराब बेच रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में छापा मारकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल देवराव हटकर (42) और शेख सलीम हाजी (43),दोनों निवासी तामसा,तहसील हदगांव,जिला नांदेड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 180 एमएल की 240 देसी शराब की बोतलें, 90 एमएल की 100 बोतलें तथा होंडा शाइन मोटरसाइकिल (MH-26-CS-6110) जब्त की। जब्त किए गए माल की कुल कीमत ₹93,200 बताई गई है।

इस मामले में तामसा पुलिस स्टेशन में गुन्हा क्रमांक 129/2026 के तहत महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम,1949 की धारा 65(ई) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच तामसा पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन,भंडारण और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments