{नांदेड जिल्हा प्रतिनिधी-शेख अनिस}
नांदेड।नांदेड़ जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वजिराबाद पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹31,292 का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ.नीलाभ रोहन के मार्गदर्शन में वजिराबाद पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जेल रोड स्थित टीवीएस शोरूम के सामने एक पान दुकान पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू की अवैध बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में छापा मारकर भोला पान शॉप से दो आरोपियों आकाश अनिल शेटे (24 वर्ष) और अविनाश अनिल शेटे (22 वर्ष),दोनों निवासी जेल रोड,नांदेड़ को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान दुकान से प्रतिबंधित गुटखा,सुगंधित तंबाकू,चुना,मिश्रित खर्रा गुटखा सहित कुल ₹31,292 मूल्य का माल बरामद कर जब्त किया गया।
इस मामले में वजिराबाद पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 351/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा123, 274,275 और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।मामले की आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ.नीलाभ रोहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरज गुरव और उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामेश्वर व्यंजने के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अजित कुंभार तथा वजिराबाद पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।
नांदेड़ जिला पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध रेत खनन,अवैध शराब,जुआ,गुटखा और अन्य गैरकानूनी कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..!

0 Comments