Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ मीरा भायंदर वसई विरार एंटी नार्कोटिक्स सेल १



जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

एंटी नारकोटिक्स सेल-1 की कार्रवाई में 261.5 ग्राम कोकीन जब्त, विदेशी आरोपी गिरफ्तार

मीरा-भाईंदर/वसई-विरार, मुंबई: अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष-1 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नयानगर क्षेत्र से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 261.5 ग्राम कोकीन बरामद किया है, जिसकी कीमत 78.45 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी वर्तमान में प्रगति नगर, नालासोपारा (पूर्व) में रह रहा था। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक समीर शेख और उपनिरीक्षक निखिल चव्हाण की टीम ने की। आरोपी के खिलाफ नयानगर पुलिस थाने में गुन्हा क्रमांक 232/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेश कौशिक, पुलिस उपायुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (गुन्हे) संदीप डोईफोडे तथा सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में की गई।


Post a Comment

0 Comments