Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ पालघर ने यात्री का 52,500 रुपये मूल्य का सामान सुरक्षित लौटाया

 


जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

पालघर, मुंबई: आरपीएफ पालघर ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन संख्या 12901 डाउन में छूटे यात्री राकेश प्रजापति के तीन बैग और लैपटॉप सहित कुल 52,500 रुपये मूल्य का सामान सुरक्षित लौटाया।139 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद एएसआई सुधीश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय जाधव और कांस्टेबल हरेंद्र कुमार की टीम ने सामान बरामद कर सत्यापन के बाद यात्री को सुपुर्द किया। यात्री ने आरपीएफ पालघर का आभार व्यक्त किया। पूरी कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।


Post a Comment

0 Comments