Ticker

6/recent/ticker-posts

नालासोपारा में फर्जी डॉक्टर पर मनपा का छापा, दो के खिलाफ मामला दर्ज



जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

नालासोपारा, मुंबई : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भक्ति चौधरी के मार्गदर्शन में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने वालईपाड़ा स्थित ऋषि हेल्थकेयर एंड क्लिनिक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि रवींद्र रंजन बिना किसी वैध डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था और कथित रूप से डॉ. सत्येंद्र पांडे की बीएचएमएस (BHMS) डिग्री और नाम का उपयोग कर चिकित्सा व्यवसाय चला रहा था।कार्रवाई के दौरान दवाएं, चिकित्सा उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए। इस मामले में वसई-विरार महानगरपालिका ने रवींद्र रंजन और डॉ. सत्येंद्र पांडे के खिलाफ पेल्हार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments