Ticker

6/recent/ticker-posts

गरीबों के राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, वसई में 1100 किलो अनाज जब्त



जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

वसई, मुंबई: सरकारी राशन का अनाज लाभार्थियों से खरीदकर निजी व्यापारी को बेचने के मामले में आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए 450 किलो चावल और 650 किलो गेहूं सहित कुल 1100 किलो अनाज जब्त किया। यह कार्रवाई झेंडा बाजार क्षेत्र में की गई। आपूर्ति अधिकारी भागवत सोनार ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ वसई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि राशन का अनाज बेचने वाले लाभार्थियों के राशन कार्ड भी रद्द किए जा सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments