जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय
वसई - विरार,मुंबई: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के 10 अधिकारी एवं कर्मचारी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित सेवा पूर्णता समारोह में उनका सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया।सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक आयुक्त हरेश्वर वसंत पाटील, अधीक्षक नंदकुमार बुधाजी पाटील, वरिष्ठ लिपिक विष्णु काळू पाटील सहित कुल 10 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। महापौर अजीव पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपीस, सभागृह नेता प्रफुल साने और स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सेवानिवृत्ति लाभ के धनादेश देकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ महानगरपालिका तथा नागरिकों की सेवा कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

0 Comments