Ticker

6/recent/ticker-posts

नांदेड़:अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई,45.10 लाख का सामान जब्त 5 आरोपियों पर केस



{नांदेड जिल्हा प्रतिनिधी-शेख अनिस}

नांदेड|नांदेड़ ग्रामीण पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गोदावरी नदी से अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 45.10 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है। इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ.नीलाभ रोहन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत खनन,परिवहन और अन्य अवैध धंधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत नांदेड़ ग्रामीण पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने 9 जुलाई 2026 को असरजन गांव के पास गोदावरी नदी में छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 नाव,3 इंजन,10 तराफे (बेड़े)और लगभग 12 ब्रास अवैध रेत जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 45 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई। बाद में नावों, तराफों और अन्य उपकरणों को काटकर और नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में संतोष उर्फ लालू गाडे,बजरंग कुटे, कैलास कुटे(सभी निवासी असरजन,नांदेड़) तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता,महाराष्ट्र भूमि राजस्व अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नांदेड़ ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरज गुरव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक ओमकांत चिंचोलकर,नांदेड़ ग्रामीण पुलिस टीम तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध रेत खनन,अवैध शराब,जुआ और गुटखा कारोबार के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments