जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय
भाईंदर, मुंबई: नवघर पुलिस स्टेशन की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने वर्ष 2021 के हत्या के प्रयास के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी जयप्रकाश उर्फ बच्ची रामखिलावन यादव (48) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन विवाद के दौरान शिकायतकर्ता के पिता पर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम ने 10 जून 2026 को बी.पी. रोड, भाईंदर पूर्व से आरोपी को दबोच लिया। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल तळेकर कर रहे हैं। :

0 Comments