Ticker

6/recent/ticker-posts

वसई पूर्व में विधायक स्नेहा दुबे पंडित का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

 


जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

वसई, मुंबई : विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सोमवार को वसई पूर्व के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों और अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्वेल सोसायटी के समीप हुए अतिक्रमण एवं मिट्टी भराव तथा वरिष्ठ नागरिक हॉल के पीछे मैदान पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विधायक ने एवरशाइन पुलिस बीट चौकी के प्रस्तावित स्थानांतरण के लिए सर्वे नंबर-6 स्थित स्थान का भी निरीक्षण किया तथा अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की संभावनाओं की समीक्षा की। वहीं वसंत नगरी मैदान में चल रहे फुटबॉल मैदान विकास कार्यों का जायजा लेकर मैदान पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।इस दौरान प्रभाग समिति ‘डी’ के अधिकारी महेश पाटील, ऋषिकेश मुलीक, जितेंद्र नाईक, भाजपा जिला महासचिव बिजेंद्र कुमार, नगरसेविका कल्पना नागपुरे एवं मंडल अध्यक्ष उदय शेट्टी उपस्थित रहे।विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments