(नांदेड़ ग्रामीण पुलिस की अवैध रेत माफियाओं पर अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक)
{नांदेड प्रतिनिधी शेख अनिस}
नांदेड-नांदेड ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इतिहास में पहली बार वो हुआ जो पिछले 10 सालों में नहीं हुआ था। पिछले पूरे दशक के ट्रैक रिकॉर्ड पर वर्तमान पुलिस निरीक्षक ओमकांत चिंचोलकर,का महज 20 महीने का कार्यकाल भारी पड़ा है!
जहाँ पिछले 10 वर्षों में कुल 59 मामले दर्ज हुए थे और चार करोड़ पचहत्तर लाख रुपये का माल जब्त हुआ था,वहीं पुलिस निरीक्षक ओमकांत चिंचोलकर,ने अपने 20 महीने के कार्यकाल में रिकॉर्ड 152 मामले दर्ज कर सैसठ करोड़ तेरह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
सबसे बड़ी कार्रवाई: इतिहास में पहली बार 4 कुख्यात रेत माफियाओं के खिलाफ सीधे एमपीडीए (MPDA) के तहत कड़ा एक्शन लेकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।
इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे जिले के रेत तस्करों और माफियाओं के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।खाकी का इकबाल बुलंद करने वाले पुलिस निरीक्षक ओमकांत चिंचोलकर की इस आक्रामक कार्यशैली की अब पूरे नांदेड़ में सराहना हो रही है..!

0 Comments