Ticker

6/recent/ticker-posts

रिक्शा में महिलाओं के गहने चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

 


जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

वसई, मुंबई: माणिकपुर पुलिस की अपराध शाखा ने रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के गहने चोरी करने वाली शातिर आरोपी मंजुदेवी सोनू सिंह उर्फ बावरी (32) और उसके पति सोनू हुकुम सिंह को गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता श्रीमती मेरी पॉल सिरवेल के 80 ग्राम सोने की चेन और 4 चूड़ियां, कुल 8 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद करने के साथ ही बाइक समेत करीब 12 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।पुलिस जांच में आरोपी महिला के खिलाफ 10 अन्य मामले भी सामने आए हैं। यह कार्रवाई डीसीपी अशोक विरकर, एसीपी नवनाथ घोगरे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरिलाल जाधव के मार्गदर्शन में की गई।

Post a Comment

0 Comments