Ticker

6/recent/ticker-posts

नालासोपारा आरपीएफ की बड़ी सफलता, दो पर्स चोरी मामलों का खुलासा; शातिर चोर गिरफ्तार

 


जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

नालासोपारा, मुंबई: आरपीएफ निरीक्षक लोकेश यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" के तहत नालासोपारा आरपीएफ ने सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से महिलाओं के पर्स चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए शातिर चोर आतिक राहिल शेख (29) को गिरफ्तार किया है।आरपीएफ जवान विनोद कुमार, एमएसएफ जवान कपिल तथा एसआईपीएफ सुभाषचंद यादव की टीम ने आरोपी को नालासोपारा स्टेशन परिसर से दबोचा।

 पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों वारदातों को स्वीकार कर लिया। चोरी गए सोने के आभूषण और नकदी समेत लगभग 40,050 रुपये मूल्य की संपत्ति से जुड़े मामलों का खुलासा होने के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी वसई के हवाले कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 9 जून को भी नालासोपारा आरपीएफ ने एक अन्य शातिर चोर को गिरफ्तार कर यात्री सुरक्षा के प्रति अपनी सतर्कता का परिचय दिया था।

Post a Comment

0 Comments