जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय
अंधेरी, मुंबई : यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6 जून 2026 को अंधेरी रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा विशेष एंटी-सैबोटेज एवं ज्वलनशील पदार्थों की जांच अभियान चलाया गया। यह जांच वेस्ट बुकिंग हॉल, प्लेटफॉर्म फुट ओवर ब्रिज (FOB) तथा पीआरएस वेस्ट बुकिंग हॉल क्षेत्र में डॉग स्क्वॉड की सहायता से की गई।अभियान में आरपीएफ के 2 एलसीटी जवान, डॉग स्क्वॉड के 1 हेड कॉन्स्टेबल सहित जीआरपी के 6 जवानों समेत कुल 9 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विस्फोटक सामग्री या ज्वलनशील वस्तु नहीं पाई गई। यह विशेष सुरक्षा अभियान आरपीएफ निरीक्षक राजीव सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रखे जा रहे हैं।

0 Comments