जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय
वसई,मुंबई : वसई ट्रैफिक विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मी दयानंद पाटील (43) ने अपने पैतृक गांव चंदगड (कोल्हापुर) स्थित घर में सर्विस पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह साप्ताहिक अवकाश पर गांव गए हुए थे। मंगलवार दोपहर घर में अकेले होने के दौरान उन्होंने यह कदम उठाया। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

0 Comments