जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय
विरार, मुंबई : मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने 21 साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए फरार आरोपी राजेश सुरेश सोनकर को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दोस्त दिलीप तुकाराम चव्हाण की हत्या कर शव को आगाशी -भाटीबंदर की खाड़ी किनारे फेंकने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते वर्ष 2005 में वारदात को अंजाम दिया गया था। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे और उनकी टीम ने की।

0 Comments