Ticker

6/recent/ticker-posts

अंधेरी स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों पर चला सघन अभियान, 201 मामलों में ₹90,510 की वसूली

 


जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

अंधेरी,मुंबई: पश्चिम रेलवे के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर 26 जून 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों और रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 158 बिना टिकट यात्रियों, 2 अन्य मामलों (OT/HT) तथा 41 अनबुक्ड लगेज (UBL) के मामले पकड़े गए। कुल 201 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने ₹90,510 की वसूली की।यह पूरा अभियान आरपीएफ निरीक्षक राजीव सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में टीएल स्टाफ, आरपीएफ और एमएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, अन्यथा रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments