Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध देसी शराब की भट्टी पर पुलिस का छापा, 1.14 लाख का माल नष्ट



विरार, मुंबई : पुणे में हाल ही में हुए जहरीली शराब हादसे के बाद अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा विरोधी कक्ष-2 ने विरार पूर्व के बरफपाड़ा स्थित जंगल में छापा मारकर अवैध देसी शराब की भट्टी ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2,000 लीटर शराब बनाने का रसायन (वॉश) तथा 90 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की। मामले में कुंता चिपाट नामक महिला के खिलाफ विरार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान और रसायन सहित 1.14 लाख रुपये का अवैध माल नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक,अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, डीसीपी (क्राइम) संदीप डोईफोडे के मार्गदर्शन में नशा विरोधी कक्ष-2 के प्रभारी ऋषिकेश पवळ और उनकी टीम ने की।



Post a Comment

0 Comments