Ticker

6/recent/ticker-posts

7 लोगों की दर्दनाक मौत..

 


जिला प्रतिनिधी गणपति रॉय 

वसई, मुंबई: वसई-विरार, नालासोपारा और नायगांव क्षेत्र में पिछले तीन महीनों (अप्रैल-जून 2026) में करंट लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। हादसों के पीछे खुले बिजली के खंभे, हाई-वोल्टेज तार, बिजली उपकरणों की खराबी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण बताए गए हैं। मृतकों में लीलाबाई मिश्रा (79), देवा गौतम (20), अभय तिवारी (20), गौरव गोरे (18), रामभजन निषाद (19), फजरुल रहमान मंडल (52) और रोशन मालवी (20) शामिल हैं। लगातार हो रहे हादसों के बीच नागरिकों ने बरसात के मौसम में महावितरण से बिजली लाइनों और खंभों की तत्काल जांच व मरम्मत की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments