{नांदेड जिल्हा प्रतिनिधी-शेख अनिस}
नांदेड|नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में कुल 57 लाख 25 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ.नीलाभ रोहन के निर्देश पर जिले में अवैध धंधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ओमकांत चिंचोलकर सर,के नेतृत्व में टीम ने मार्कड गांव के पास गोदावरी नदी के घाट पर छापा मारा।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से बिना नंबर का एक हाइवा ट्रक,रेत निकालने में इस्तेमाल होने वाले 2 इंजन,10 तराफे (नावें),20 ब्रास रेत तथा नदी किनारे रखी 10 ब्रास रेत जब्त की।
जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 57.25 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस),महाराष्ट्र भूमि राजस्व अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत खनन,अवैध शराब,जुआ,गुटखा तथा अन्य गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी|

0 Comments